किरण कुमार को हुआ कोरोना

बॉलीवुडकिरण कुमार को हुआ कोरोना

Date:


किरण कुमार को हुआ कोरोना

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि 74 वर्षीय अभिनेता ने खुद की है। उन्होंने कहा है कि, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हूं और अपने परिवार से अलग क्वारंटाइन में रह रहा हूं। मुझमें कोरोना पॉजिटिव होने के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे लेकिन जब मैंने टेस्ट कराया तो मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मुझे न तो तेज बुखार था और न ही खांसी आ रही थी।

किरण कुमार ने स्पष्ट किया कि ‘मैं मुंबई में दो फ्लोर के घर में रहता हूं। इस समय मैं अपने परिवार से अलग दूसरे फ्लोर पर रह रहा हूं। परिवार से मैं रोज फोन पर बात करता हूं। इसके साथ ही मैं खुद का ख्याल रख रहा हूं। होम क्वारंटाइन में रहते हुए मैं पौष्टिक खाना खा रहा हूं।’

अभिनेता ने अपने चाहनेवालों को संदेश देते हुए कहा, ‘इस वायरस से डरने या घबराने की जरुरत नहीं है। अगर आप खुद का ठीक से ध्यान रखेंगे तो ये आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। हम सभी को मिलकर इस वायरस को हराना है और जीत हासिल करनी है।’

आपको बात दें, अभिनेता किरण कुमार को 14 मई को पता चला कि वो कोरोना संक्रमित हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने परिवार से दूरी बना ली। किरण कुमार पिछले 10 दिनों से अपने घर में क्वारंटाइन में हैं। उनका अगला कोविड-19 टेस्ट 25 मई को होने वाला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...