कैमियो किरदार में दिखने वाले हैं किंग खान

बॉलीवुडकैमियो किरदार में दिखने वाले हैं किंग खान

Date:


कैमियो किरदार में दिखने वाले हैं किंग खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खबरें हैं कि एक्टर जल्दी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले है। रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में एक्टर एक कैमियो में दिखाई देने वाले हैं। अब शाहरुख खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि एक्टर जल्दी ही आरके माधवन की फिल्म ‘रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट’ में दिखने वाले है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो एक पत्रकार का किरदार निभाएंगे। यहीं नहीं इस फिल्म में भी उनका किरदार भी एक कैमियो भर ही होगा।

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है, ‘रॉकेटरी में उनका किरदार पत्रकार का है। जो वैज्ञानिक नंबी नारायण का इंटरव्यू लेता है और इसके साथ ही उनकी कहानी फ्लैशबैक में दिखाएगा।’

इतना ही नहीं, सूत्र ने ये भी कहा है, ‘अयान और मैडी शाहरुख खान के बड़े दीवाने हैं। उन्हें लगता है कि ये किरदार उनसे बेहतर कोई और नहीं कर सकता। ये सिर्फ कैमियो भर नहीं है बल्कि फिल्म की भूमिका में किरदार का अहम रोल है।’ तो वहीं, कहा जा रहा है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान एक वैज्ञानिक का किरदार निभाएंगे। जो सभी किरदारों से रुबरु कराने वाला है।

शाहरुख खान आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर साल 2018 में फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...