Site icon Buziness Bytes Hindi

ब्लैक बिकनी में किम शर्मा ने मचाया तहलका


ब्लैक बिकनी में किम शर्मा ने मचाया तहलका

मुंबई: ‘मोहब्बतें’ फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा किम शर्मा अक्सर बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री बोल्ड इमेज के चलते फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी बीच किम शर्मा ने अपनी बेहद हॉट तस्वीर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अदाकारा इस फोटो में ब्लैक बिकिनी में दिखाई देंगी। उनका ये अंदाज देखकर फैन्स दीवाने हो रहे हैं। यहीं वजह है कि कुछ घंटो पहले शेयर इस तस्वीर को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं।

किम शर्मा के स्वैग की उनके फैन्स तारीफ कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर शेयर इस तस्वीर पर खूब कमेंट करते दिखाई दिए। अभिनेत्री ने यशराज बैनर की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उनका निभाया हुआ किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। ‘मोहब्बतें’ के बाद किम शर्मा कई फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन फेम हासिल नहीं कर पाईं।

फिल्मों के जरिए भले ही किम शर्मा को बहुत ज्यादा फेम नहीं मिला हो लेकिन कलाकार हर्षवर्धन राणे के साथ उनका रिलेशनशिप खूब चर्चा में रहा था। इन दोनों ने कभी भी अपने प्यार को दुनिया से नहीं छुपाया और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए इश्क का इज़हार करते दिखाई दिए। मालूम हो कि इनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

Exit mobile version