Site icon Buziness Bytes Hindi

दुनियाभर की अटकलों पर लगा विराम, इनॉगरेशन करते दिखे किम


दुनियाभर की अटकलों पर लगा विराम, इनॉगरेशन करते दिखे किम

प्योंगयोंग : नॉर्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम की हेल्थ को लेकर पिछले कई दिनों से दुनियाभर की अटकलों में विराम लग गया. वह एक फैक्ट्री का इनॉगरेशन करते नजर आए . 20 दिन से वह नदारद थे. उनकी हार्ट की सर्जरी को लेकर अफवाह उड़ी थी. गौरतलब है कि किम 11 अप्रैल को पार्टी पोलितब्यूरो की मीटिंग के बाद से पब्लिक प्लेस पर नजर नहीं आए थे. स्टेट मीडिया के मुताबिक, इसी दिन किम ने एयर डिफेंस यूनिट और फाइटर जेट्स का निरीक्षण भी किया था. किम 15 अप्रैल को अपने दादा किम इल सुंग की याद में होने वाले सालाना कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. ऐसा पहली बार हुआ था. इसके बाद से ही उनको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन अब साफ हो गया है कि किम स्वस्थ हैं.

किम को देख गदगद हुई जनता

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने बताया कि किम ने कार्यक्रम में फीता काटा और वहां मौजूद भीड़ गदगद होकर उनका स्वागत किया और हुर्रे के नारे लगाए.15 अप्रैल से ही किम से जुड़ी कई सैटेलाइट तस्वीरें और रिपोर्ट्स सामने आईं. इनमें उनकी मौत होने से लेकर उनकी कार्डियोवेस्कुलर सर्जरी होने तक का दावा किया गया था. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि उन्हें किम की सेहत के बारे में सब कुछ पता है, लेकिन फिलहाल वे इस पर कुछ नहीं कहेंगे.

ऑफिस 39 के जरिए किम फैमिली वर्षों से है काबिज
रहस्यमयी देश के शासक परिवार का एक सीक्रेट ऑफिस भी है. इसे ऑफिस 39 के नाम से जाना जाता है. इस ऑफिस के बारे में इंटेलिजेंस एजेंसियां अब भी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं.नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में स्थित कोरियन वर्कर्स पार्टी की इमारत में तीसरी मंजिल पर ये सीक्रेट ऑफिस है. इसपर किम जोंग से पहले उनके पिता किम जोंग इल का नियंत्रण रहा है. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इस ऑफिस तक केवल किम के करीबी लोगों की ही पहुंच है जो देश में आ रहे तमाम वैध और अवैध पैसों और सामानों का लेखा-जोखा रखते हैं और पैसों को किम परिवार के बैंक खातों तक पहुंचाते हैं.

Exit mobile version