Site icon Buziness Bytes Hindi

Kidnapping News: छत्तीसगढ़ से मासूम का अपहरण कर जीजा से किया 50 हजार में सौदा


Kidnapping News: छत्तीसगढ़ से मासूम का अपहरण कर जीजा से किया 50 हजार में सौदा

देहरादून। एक युवक ने छत्तीसगढ़ से मासूम का अपहरण का देहरादून लाकर अपने ही जीजा को 50 हजार में बेंच दिया। जीजा के कोई लड़का नहीं था। जिससे उसे लालच आया और उसने मासूम को खरीद लिया। अब जीजा और साले दोनों जेल की हवा खा रहे हैं। जीजा को बच्चे की चाहत जेल के भीतर ले गई तो वहीं साले को रूपयों का लालच

Read also: बारापुल्ला फ्लाईओवर हादसा : आरोपी चालक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक युवक ने तीन साल के मासूम का अपहरण कर देहरादून में अपने जीजा को बेचा। रायपुर और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी जीजा-साला अब सलाखों के पीछे हैं। रायपुर पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। मामले में एक युवक फरार है।

कोतवाल केसी भट्ट के अनुसार गत नौ मार्च रात जिला रायपुर के राजेंद्र नगर में बूढ़ी माई मंदिर के पास से तीन साल के सुभाष का अपहरण हो गया था। जिस समय अपहरण हुआ सुभाष अपनी मां के पास सो रहा था। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आया सुभाष को लेकर चला गया। मासूम की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट (Anti crime and cyber unit) के साथ ही थाना सिविल लाइन थाना पुलिस जुट गई। टीम को पता चला कि अच्चा देहरादून में है। तीन दिन पहले टीम देहरादून पहुंची और धामावाला से मासूम को को बरामद कर आरोपी इरफान निवासी रायपुर और उसको खरीदने के आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा खरीदने वाला इरफान सलीम का जीजा है।

Read also: Uttarakhand Crime News : कलियर से लापता बच्चे मेरठ के दंपत्ति ने किया था अपहरण,आरोपी महिला की पुलिस कर रही तलाश

सलीम ने बताया कि उसकी तीन बेटिया हैं। सलीम को बेटे की चाहत थी। ऐसे में सलीम ने बच्चा खरीदने का प्लान बनाया। उसने अपने साले से लड़का लाकर देने पर मुंह मागी रकम देने का वादा किया था।

Exit mobile version