Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्रांसपोर्टर का अपहृर्त बेटा पुलिस ने किया दिल्ली से बरामद


ट्रांसपोर्टर का अपहृर्त बेटा पुलिस ने किया दिल्ली से बरामद

मेरठ। नौचन्दी थाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्टर का अपहृर्त बेटा पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोर के पास से 9.5 लाख रुपए बरामद किये गये है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरिफ अपनी सौतेली मां के उत्पीड़न से परेशान होकर घर से रूपये लेकर चला गया था। अभी पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

आज पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय साहनी ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले ही शक था कि मामला अपहरण का नहीं है और किशोर अपनी मर्जी से घर से गया है। इसी एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने अपहर्त बताये जा रहे किशोर को दिल्ली से बरामद किया है।

पुलिस ने आरिफ के पास से 9.5 लाख रुपए बरामद किये गये है। एसएसपी के अनुसार आरिफ अपनी सौतेली मां के उत्पीड़न से परेशान होकर घर से चला गया था। बरामद रूपये वह घर से निकाल कर ले गया था। आसिफ की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद दो महीने पहले ही उसने दूसरी शादी की है। बेटा और दोनों बेटियां पहली पत्नी से हैं।


50 लाख की फिरौती की मांग का आया था मैसेज
सोमवार को थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 12 में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले आसिफ अली के बेटे 15 वर्षीय आरिफ के अपहरण की सूचना देते हुए 50 लाख की फिरौती की मांग का मैसेज आया था। यह फोन आयशा के पास था जिसने मैसेज पढ़ते ही आसिफ को फोन कर जानकारी दी। बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही आसिफ अली तुरंत घर पहुंचे और आरिफ की तलाश की। आरिफ का कहीं पता न चलने पर आसिफ ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी।

आरिफ के अपहरण किये जाने और फिरौती मांगने का मैसेज आरिफ के मोबाइल से ही उसके पिता आसिफ अली को भेजा गया था। आसिफ के घर के ड्राइंगरूम में एक फुटरेस्ट पर एक कागज पर फिरौती का संदेश भी लिखा मिला था। छानबीन में वह कागज आरिफ की बहन के नोटपैड का मिला जो घर की अलमारी में ही मिल गया था।

किशोर के अपहरण की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी जांची गयी मगर देर रात तक आरिफ का कोई पता नहीं चला। मगर पुलिस को कल ही शक हो गया था कि मामला अपहरण का नहीं है।

Exit mobile version