Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ में कियारा की हो सकती है एंट्री


प्रभास की ‘आदिपुरुष’ में कियारा की हो सकती है एंट्री

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। वर्तमान युवा चेहरों में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि कियारा के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। खबर आ रही है कि उन्हें प्रभास की अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए एप्रोच किया गया है। वह प्रभास के अपोजिट नजर आ सकती हैं।


‘रामायण’ पर आधारित इस फिल्म में हाल ही में सैफ अली खान को विलेन लंकेश के किरदार के लिए चुना जा चुका है। कियारा को किस रोल के लिए एप्रोच किया गया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। कियारा से पहले साउथ की टॉप एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के नाम की सीता के रोल के लिए चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। बहरहाल, ‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर’ के डायरेक्टर ओम राऊत के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की कास्टिंग का काम चल रहा है।

Exit mobile version