Site icon Buziness Bytes Hindi

कियारा आडवाणी के हाथ लगी बड़ी फिल्म?


कियारा आडवाणी के हाथ लगी बड़ी फिल्म?

‘कबीर सिंह’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा कियारा इस समय ‘इंदू की जवानी’ के कारण भी सुर्खियों का हिस्सा हैं। इन दोनों फिल्म के अलावा ऐसी खबरें आ रही है कि कियारा को इस समय फिल्म ‘इंदू की जवानी’ के निर्माता निखिल आडवाणी की एक और फिल्म में नजर आएंगी।


पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता कियारा आडवाणी से बहुत खुश हैं और उन्होंने एक और प्रोजेक्ट के लिए अदाकारा से संपर्क किया। पोर्टल से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘कियारा ने ‘इंदू की जवानी’ में अपनी भूमिका के साथ सभी को आश्चर्यचकित किया है, जो अब एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण करने वाले निखिल आडवाणी ने वास्तव में उन्हें फिल्म में काफी पसंद किया है और अब उन्होंने उसे अदाकारा को एक और फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है। कियारा की यह फिल्म रॉम कॉम कॉमेडी है, जिसमें कियारा के अपोजिट एक ए-लिस्ट हीरो भी होगा। उन्होंने अभी बातचीत शुरू की है, लेकिन उन्हें अभी भी इस प्रोजेक्ट के लिए हां करना बाकी है।’

Exit mobile version