पीली बिकनी में कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा

बॉलीवुडपीली बिकनी में कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा

Date:


पीली बिकनी में कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा

मुंबई: कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मालदीव में छुट्टियांं मनाने के लिए गई थीं और हाल ही में उन्होंने खिली हुई धूप में पूल के किनारे पीली बिकनी में ली गई अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। चमकीले पीले रंग की टाई-अप बिकिनी के साथ धूप में अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शानदार क्लिक को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘प्यारे बिकिनी बोड, कृपया वापस आ जाओ।’ फोटो में न केवल फैंस देखकर पंसद कर रहे हैं, बल्कि जान्हवी कपूर से लेकर मसाबा गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और कई अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस की तारीफ की है।

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा सुर्खियों में आए थे जब दोनों एक साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए मालदीव गए थे। कपल ने अभी भी रोमांस की अफवाहों की पुष्टि नहीं की है, हालांकि उनकी तस्वीरें यह कहानी बयां करती रहती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related