खुशी की अमर दुबे से दूसरी शादी हुई थी

उत्तर प्रदेशखुशी की अमर दुबे से दूसरी शादी हुई थी

Date:


खुशी की अमर दुबे से दूसरी शादी हुई थी

पहली शादी जिससे उससे उसने शादी के 15 दिन बाद तोडे़ दिए थे सारे रिश्ते
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का साथी था अमर दुबे

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के साथी अमर दुबे की पत्नी खुशी को लेकर सनसनीखेज खुलासे होने का सिलसिला जारी है. अब जानकारी में आया है कि उसकी अमर से पहले एक और शादी हुई थी. लेकिन यह शादी 15 दिन भी नहीं चली.खुशी की पहली शादी उसके पैरेंट्स की मर्जी से हुई थी.शादी के 15 दिन बाद ही खुशी के ससुरालवालों ने दहेज और उपहार में दी गई धनराशि वापस कर रिश्ता तोड़ लिया था. खुशी के घरवालों ने पुलिस से भी यह तत्थ छिपाकर रखा था.सूत्रों के मुताबिक खुशी की पहली शादी 2019 में हुई थी, शादी के मात्र 15 दिनों बाद ही खुशी ससुराल से वापस लौट आई और इसके बाद कभी नहीं गई. इसके बाद खुशी अमर दुबे के संपर्क में आ गई, दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया. खुशी के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. विकास दुबे ने खुशी के घरवालों से बात कर उन्हे शादी के लिए राजी कर लिया था. इसके बाद दोनों की शादी का खुद प्रबंध किया, और अपने खर्चे पर 29 जुलाई को अमर दुबे और खुशी की शादी एक गेस्ट हाउस में करा दी. इस शादी में सिर्फ खुशी के माता-पिता के अलावा अमर दुबे के रिश्तेदार ही शामिल हुए थे.

विकास दुबे के साथ जरायम की दुनिया में सक्रिया था अमर दुबे
बीते 2 जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड में अमर दुबे भी शामिल था. वारदात को अंजाम देने के बाद विकास और उसके साथी मौके से फरार हो गए थे. अमर दुबे को एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में मार गिराया था. इसके साथ पुलिस ने नवविवाहिता खुशी को साजिश में शामिल होने का दोषी बनाकर जेल भेज दिया था.

खुशी के माता-पिता ने फैलाया भ्रम
बिकरू हत्या कांड के बाद तीन दिन पहले ब्याह कर गांव आई खुशी को पुलिस ने साजिशकर्ता बताकर जेल भेजा तो बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी के लिए सहानभूति जताई थी. इसके साथ ही खुशी की रिहाई के लिए अवाजें भी उठने लगी थीं. वहीं खुशी के माता पिता ने आरोप लगाया था कि विकास दुबे ने जबरन बेटी की शादी कराई थी. इसके साथ ही यह भी कहा था कि यह शादी बेटी की मर्जी के खिलाफ जबरर्दस्ती कराई गई है.

खुशी की शादी के दो वीडियो हुए थे वायरल
खुशी की शादी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.पहले वायरल वीडियो में खुशी विकास दुबे के साथ फोटो खिचवांने के लिए कह रही है. खुशी विकास के साथ फोटो खिचवाते हुए नजर आती है. इसके बाद अमर दुबे और खुशी की शादी का एक और वीडियो वायरल होता है, जिसमें खुशी अमर के दोस्तों के साथ नाचते हुए नजर आती है. इस दूसरे वायरल वीडियो में खुशी के साथ प्रभात मिश्रा भी डांस करते हुए दिखाई देता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related