Site icon Buziness Bytes Hindi

बुनिया गाने पर रोमांटिक हुए खेसारीलाल

मनोरंजन:- भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर और सिंगर खेसारीलाल अपने गानों से हमेशा लोगो का दिल जीत लेते हैं। इनका और पवन सिंह का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 36 का आंकड़ा देंखने को मिलता है दोनो एक दूसरे पर हमेशा कटाक्ष करते रहते हैं। लेकिन इन दोनों की भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी इंडस्ट्री में अच्छी धमक बनी हुई है। अब इस बीच खेसारीलाल का नया गाना लॉन्च हुआ है। 

खेसारीलाल का नया गाना बिनिया लॉन्च होते ही लोगो की पहली पसंद बन गया है लोग इनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के तुरंत बाद इसने सोशल मीडिया पर ग़दर काट रखा है। इस गाने में खेसारीलाल भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अप्शरा के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। 
इस गाने को देखकर फैन्स इन दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं गाने में दोनो की केमेस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है। इन दोनों का यह गाना वेब म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को अब खूब लाइक मिल चुके हैं इसने दोनो की जोड़ी देंखने के काबिल है।
Exit mobile version