कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए कल मतदान होना है, इस पद के लिए दोनों प्रत्याशियों मल्लिकार्जुन खड़गे जिसने गाँधी परिवार का उम्मीदवार माना जा रहा और शशि थरूर जिन्हे गाँधी परिवार से अलग सोच वालों का प्रत्याशी बताया जा रहा है, के बीच ज़बरदस्त चुनावी प्रचार चल रहा है. मल्लिकार्जुन खड़गे जहाँ आज अपने गृह राज्य कर्नाटक में हैं तो शशि थरूर ने सुबह असाम के बाद आज दोपहर लखनऊ का दौरा किया और पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखी.
थरूर ने चुनाव में वोट करने वाले डेलीगेट्स तक मीडिया के माध्यम से अपनी बात पहुंचाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होना है और मैं चाहूंगा कि बदलाव के लिए लोग वोट मुझे वोट करें। थरूर ने कहा कि 22 साल से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हुआ था, इस दौरान पार्टी काफी पिछड़ गयी है, उसे मज़बूत करने की ज़रुरत है नयी सोच देने की ज़रुरत है, मैं बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहा हूँ.
थरूर ने बताया कि जब राहुल गाँधी ने चुनाव न लड़ने का अंतिम निर्णय ले लिया तब मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया और सबसे पहले इस बात की सार्वजानिक घोषणा की । थरूर ने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि बहुत से बड़े नेता हमारी पार्टी को छोड़ कर चले गए, इसे रोकने की ज़रुरत है. उन्होंने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस का मज़बूत होना बहुत ज़रूरी है. थरूर ने कहा कि चुनाव लड़ने की घोषणा करने से पहले मैंने अपनी इच्छा के बारे में सोनिया गाँधी जी मिलकर सबसे पहले बात की और उन्होंने कहा कि पार्टी के लोकतंत्र के लिए ये बड़ी अच्छी बात होगी. थरूर ने अपने विरोधी उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को महान नेता बताते हुए कहा कि उनसे हमारा कोई विरोध नहीं है, मेरे संकल्प और मेरी सोच अलग है. थरूर ने कहा कि कांग्रेस परिवर्तन को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
