Site icon Buziness Bytes Hindi

रिलीज से पहली ही लीक हो गई केजीएफ 2 की कहानी!


रिलीज से पहली ही लीक हो गई केजीएफ 2 की कहानी!

जब से केजीएफ चैप्टर 1 रिलीज हुआ है तब से ही लोगों में इसके दूसरे चैप्टर को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। हाल ही में इसका एक टीजर रिलीज हुआ था जिसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी कहानी लीक हो गई है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की ये फिल्म कैसी होगी ये पहले ही सबके सामने आ गया है।

पता चला है कि फिल्म की कहानी काफी बदल जाएगी लेकिन शुरुआत वहीं से होगी जहां से इसका पहला भाग खत्म किया गया था। ‘यश जोकि रॉकी का किरदार निभा रहे हैं वो इस पार्ट में गरीबी से ऊपर उठ चुके हैं और अपनी मरती मां से किया वादा निभाएंगे। साथ ही वो सोने के कारोबाक पर भी राज करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा किरदार यश का इस फिल्म दिखाया जाना है।

इस फिल्म में वो गंदी राजनीति के बीच लगातार कामयाब होते दिखेगा लेकिन उसके प्यार के बीच में अभिनेत्री रवीना टंडर रोड़ा बनी नजर आएंगी।’

गौरतलब है कि इस फिल्म में रवीना टंडन एक दमदार किरदार के साथ नजर आने वाली हैं जिसका खुलासा नहीं हो पाया है। इसके अलावा फिल्म में सबसे खतरनाक रोल संजय दत्त का होगा जो कि अधीरा के किरदार में यश से भिड़ने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त की एंट्री ने इस चैप्टर को दोगुना बड़ा आयाम दिया है और फिल्म काफी पैसे कमाने वाली है।

Exit mobile version