एक दिन की कोतवाल बनीं केशवी ने दिखाई नारी शक्ति की झलक

मेरठ रीजनएक दिन की कोतवाल बनीं केशवी ने दिखाई नारी शक्ति की झलक

Date:


एक दिन की कोतवाल बनीं केशवी ने दिखाई नारी शक्ति की झलक

  • बुलंदशहर में केशवी महेश्वरी को एक दिन का शहर कोतवाल बनाया
  • मिशन शक्ति अभियान के अन्र्तगत दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया

न्यूज डेस्क। मौका मिला एक दिन का कोतवाल बनने का तो नारी शक्ति ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया।

अपराधों को रोकने के लिये अधिनस्थों को निर्देश देती कक्षा 9 की छात्रा केशवी महेश्वरी ने नारी शक्ति की झलक दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईपीएस अधिकारी बनकर महिला अपराधों को रोकने का सपना मन में संजोये केशवी का कहना है कि नारी जब उच्च पदों पर आसीन होकर कार्य करेगी तभी महिला अपराधों पर लगाम लग सकेगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया हुआ है। इसी मिशन के अन्र्तगत बुलंदशहर के निर्मला कान्वेंट स्कूल की कक्षा 9वीं कक्षा की छात्रा केशवी महेश्वरी को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। सुबह 10 बजे कोतवाली पहुंची केशवी का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।

कार्यालय में आने वाली डाक देखने के बाद केशवी ने थाने के अभिलेखागार का निरीक्षण किया। एक दिन की कोतवाल ने अनुभवी अधिकारी की तरह पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये। इसके बाद थाने में आये लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए केशवी महेश्वरी ने सभी मामलों की जांच करने के आदेश दिये। इसके बाद एसएचओ की गाड़ी में बैठकर केशवी ने क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी।

महिला अपराधों के खिलाफ गंभीरता दिखाते हुए केशवी ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर के ही महिला अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। केशवी ने बताया कि उनका सपना है कि वह एक आईपीएस आॅफिसर बनें और अपराधों से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलायें।

एसएचओ की कुर्सी पर बैठी केशवी को देखकर थाने में आये लोग अचंभित थे। मगर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनपर कार्रवाई करने के आदेश दे रही केशवी के आत्मविश्वास ने उन्हें नारी शक्ति का अहसास बखूबी करा दिया। लोग योगी सरकार की योजना और केशवी के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ करते दिखे।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर ने बताया कि नारी शक्ति मिशन के तहत केशवी महेश्वरी को एक दिन की कोतवाल बनाया गया था। इसका उद्देश्य बाल मन में भय का वातावरण दूर करना और बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और दशा को समझना था। ताििक बच्चे भविष्य में जागरूक और सजग नागरिक बन सकें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...