लाइफस्टाइल डेस्क। Kertain Hair Spa Home – सुन्दर बाल हर महिला को पसंद होते है, इसको पाने के लिए वे कुछ न कुछ करती रहती है। लेकिन फिर भी कुछ कमी रह जाती है। ऐसे में केराटिन हेयर स्पा फायदेमंद हो सकता है, आप इसे घर पर ही आसानी से कर सकते है। चलिए जानते है किसे?
पहले बाल धो लें, इससे मौजूद गंदगी और धूल हट जाएगी। लेकिन सल्फेट-फ्री जेंटल शैंपू से बालों को ही वॉश करे। इसके बाद सीरम का उपयोग करे, ये बालों को कई तरह के फायदे देता है।
Read also: Facial Hair Removal At Home: ये उबटन है कमाल का, कम करेगा चेहरे के अनचाहे बाल!
सीरम लगाने के लिए पहले बालों को चार से छह सेक्शन में बाट लें, तब इसका इस्तेमाल करे और बालों में कंघी कर लें। अब बालों को स्टीम दें, आप किसी भी बड़े बर्तन में पानी को उबाल ले फिर तौलिया से सिर को ढककरबालों को स्टीम दें। ध्यान दे, बाल घुंघराले हैं, तो पहले ब्लो ड्रायर करना चाहिए। बस अब बालों को दोबारा से धोना है, और इन्हें सूखा कर स्ट्रेट कर लें।
केराटिन हेयर स्पा के फायदे
केराटिन हेयर स्पा से बाल नरिश होंगे, जिससे ड्राईनेस की समस्या नहीं होगी। ये बाल फ्रिजी नहीं करता साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी कम करता है।
