Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: झटपट बनाएं करेला की चटनी, आएगा खाने में स्वाद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Kerala Chutney Recipe –  करेला की सब्जी काफी लोग खाना पसंद नहीं करते, लेकिन आप करेला की सब्जी नहीं इसकी चटनी बनाएं।  कही शयद आपको ये पसंद आए, आप चाहे तो इसकी ड्राई चटनी भी बना सकते है। चलिए फिर जानते है इसकी रेसपी। 

करेला की चटनी के लिए सामग्री –  3 छोटे करेला, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हींग, 2 चम्मच पीसे हुए मूंगफली, 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, 1 चम्मच तिल, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच कैस्टर चीनी, 2 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच चाट मसाला। 

Read also: रसोई Bytes: कुछ इस अंदाज से बनाएं ‘चिली मशरूम’, आएगा सबको पसंद!

करेला की चटनी रेसिपी (Kerala Chutney Recipe) –

पहले करेला को अच्छे से धो लें और 2 भाग में काट कर इसके बीज निकाल लें, फिर कद्दूकस कर लें। एक बर्तन में करेला, नमक और पानी डालें और अच्छे से निचोड़कर अलग रख दें। इसके बाद, पैन को गर्म होने दे इसमें 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा,  1/4 चम्मच हींग और कद्दूकस किया हुआ करेला डालें। इसे करीब 8-10 मिनट तक पकाएं। 

फिर इसमें 2 चम्मच पीसी हुई मूंगफली, 1/2 कप नारियल, 1 चम्मच तिल, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक सॉटे करें। अब 2 चम्मच कैस्टर चीनी, 2 चम्मच नींबू का रस,1/2 चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। बस लीजिए तैयार करेला की चटनी। साथ ही इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। 

Exit mobile version