Site icon Buziness Bytes Hindi

Kerala Bus Accident :केरल में बसों की भीषण टक्कर,नौ की दर्दनाक मौत,40 घायल

Kerala Bus Accident

Kerala Bus Accident – केरल के जिला पलक्कडद्य में आज अलसुबह दो बसों की भीषण टक्कर में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस आमने-सामने आने से टकरा गईं। जानकारी के अनुसार बस एर्नाकुलम के मुलंथुरुथी में बेसलियस स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही थी। लेकिन पलक्कड जिले के वडक्कनचेरी में केएसआरटीसी की बस से जा भिड़ी। घटना के बाद हादसास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई।


पर्यटक बस ने चालकर ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक कार को ओवरटेक करते समय केएसआरटीसी बस के पीछे तेजी से जा भिड़ी। इसके बाद पर्यटक बस पास के दलदल में जा गिरी। हादसा वालयार-वडक्कनचेरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंजुमूर्ति मंगलम बस स्टॉप पर हुआ।
आज गुरुवार की सुबह लगभग एक बजे के बाद इस दुर्घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि 28 अन्य मामूली रूप से घायल हैं। पर्यटक बस में 41 छात्र, पांच शिक्षक और दो कर्मचारी भी सवार थे। जबकि केएसआरटीसी बस में 49 यात्री सवार थे।


मृतकों में केएसआरटीसी बस के तीन और पर्यटक बस के पांच यात्री हैं। जिसमें छह पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक हादसे में हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को पलक्कड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव अलथूर और पलक्कड़ अस्पतालों में पड़े हैं।

Exit mobile version