Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर तैयार करे स्पेशल केले की खीर, नोट कर ले रेसिपी!

kele ki kheer recipe in hindi

लाइफस्टाइल डेस्क। Kele Ki Kheer Recipe – केला एक ऐसा फल है जो सबसे जल्दी खराब होता है, लेकिन इसकी खास बात होती है की इससे कई तरह की डिश तैयार किया जा सकती है। आप इससे शेक से लेकर फ्रूट चाट और चिप्स तक बना सकते है। आज हम आपको इसकी खीर की रेसिपी बातएंगे, जो खाने में काफी टेस्टी लगती है।

केले की खीर सामग्री

500 लीटर दूध, कटे हुए 2 केले, 4 इलायची, बारीक कटे हुए 5 बादाम और काजू। साथ ही 1 कप कसा हुआ नारियल, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, 1 कप चीनी और 4 धागे केसर के।

केले की खीर रेसिपी (Kele Ki Kheer Recipe)

पहले एक पतीले को गैस पर गर्म कर उसमे दूध डालकर उबाल आने तक पका ले। उबाल आने के बाद 4 इलायची, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, आधा कप चीनी, 4 केसर के धागे डालकर पकने दें। अब कटे हुए केले, एक कप कसा हुआ नारियल, कटे हुए काजू डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए पका लें।

इसके बाद जब केले अच्छे से मैश हो जाए और खीर गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे। थोड़ी देर बाद इसके ऊपर से कटे हुई मेवा, नारियल और केसर डालकर परोसे।

(Image/Freepik)

Exit mobile version