Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने केले का छिलका कैसे ला सकता है त्वचा में रौनक?


जाने केले का छिलका कैसे ला सकता है त्वचा में रौनक?

लाइफस्टाइल डेस्क। Kele Ke Chhilke Ke Fayde – केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ये एक ऐसा फल है जिससे कई स्वादिष्ट मीठे पकवान भी बनाए जाते हैं। इसके अलावा, ये कई फेस पैक में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम केले की नहीं इसके छिलके के बारे में बात करेंगे, जो की आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। चलिए जानते है। 

Read also: केला खाने का ये होता है सही समय और तरीका, जानिए

केले का छिलका फाइन लाइन्स को कम करता है, क्योकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो की त्वचा में कसाव लाता है। आप बस छिलके के अंदर के हिस्से को अपनी स्किन पर रगड़ें और आधे घंटे रुकर गुनगुने पानी से धो ले। 

स्किन पर एक्ने या दाग़-धब्बों से परेशांन है तो  केले के छिलके को छोटा-छोटा काट लें और रगड़ें। आधा घंटा रुके फिर गर्म तौलिए से पोछ लें, ये काम आपको कुछ दिनों तक दिन में दो बार करना है। फर्क खुद दिखेगा। 

आंखों की नीचे काले घेरे और पफी आईज़ है तो केले के छिलके का उपयोग करे। आप बस छिलके में से सफेद हिस्सा निकालें और एलोवेरा जेल में मिला लें। फिर इसे आंखों के नीचे लगाए, आपको जल्द ही आई-बैग्ज़ या फिर डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाएगा। 

Read also: रसोई Bytes: मूंगफली से बनाएं लाज़वाब चटपटी चाट (Peanut Chaat Recipe), सर्दियों में हेल्दी स्नैक का लीजिए मज़ा

केले में विटामिन बी6, बी12, एंटीऑक्सीडेंट और ज़िंक होता है, इसके इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं से  छुटकारा मिलता है। आप चाहे तो केले में, छिलका, शहद और दही मिलाकर मास्क बना सकते हैं।

केले के छिलकों में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, इसे हल्दी के साथ स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। ये टैन, मुंहासों , काले घेरे को हल्का करने में मदद करता है।

Exit mobile version