लाइफस्टाइल डेस्क। Kela Ka Raita – भारतीय व्यंजन बिना रायता के अधूरा सा लगता है, खाने में स्वाद ही नही आता। लेकिन रोज – रोज एक जैसा रायता खाकर मन उब जाता है, ऐसे में क्यों न आप कुछ नया बनाएं। जी हां , आज हम आपको केले का रायता कैसे बनाया जाए वे बातएंगे। यकीन मानिए, ये स्वादिष्ट और अनोखी रेसिपी है जिसे हर कोई पसंद करेगा।
केले का रायता सामग्री – 1 केला, 2 कप दही, आधा चम्मच सरसों का पाउडर(भुनी हुई), स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच चीनी, आवश्यकतानुसार हरा धनिया और 2 कटी हुई हरी मिर्च।
Read also: रसोई Bytes: पनीर का मीठा खुरमा होता है लाजवाब, ये है रेसिपी!
केले का रायता रेसिपी (Kela Ka Raita) –
पहले केले को गोल गोल काट कर एक बाउल में रख दें। अब दूसरे बाउल में दही को निकाल ले और सरसों पाउडर, हरी मिर्च और साथ में नमक डालकर मिला लें। अब इसमें कटे हुए केले के टुकड़े डाल दें और अच्छे से मिलाएं। बस ऊपर से हरा धनिया डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। ये रायता टेस्ट करने के बाद शयद ही आप इसका सवाद भूल पाए।
रेसिपीज के अलावा देश दुनिया के Hindi Samachar से जुड़े रहने के लिए हमे रोजाना फॉलो करे।
