Site icon Buziness Bytes Hindi

केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा हमला: कौन है देश का सबसे बड़ा गुंडा

kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पत्रकार वार्ता के माध्यम से भाजपा पर बड़ा हमला किया, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए उन्हें देश का सबसे बड़ा गुंडा कहा. केजरीवाल ने कहा कि देश जानना चाहता है कि देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है, वह कौन गुंडों का सरदार है जिसे देश के सभी गुंडे रिपोर्ट करते हैं, वो गुंडा कौन है जिससे दिल्ली की जनता थर्राती है.

केजरीवाल ने कहा कि इस बार चुआव में भाजपा की गुंडई को हराना है क्योंकि भाजपा जीती तो जनता को कुचल देगी। आप संयोजक ने कहा कि एक तरफ शरीफों की पार्टी, दूसरी तरफ गुंडई करने वाली पार्टी। एक तरफ 2500 रूपये महीना हैं तो दूसरी तरफ गुंडई है. लेकिन दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि वो गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी। वो जानती है कि आज जब वो दिल्ली में सत्ता में नहीं है तो उनकी गुंडई का यह हाल है, अगर चुनाव जीत गए और डबल इंजन की सरकार आ गयी तो दिल्ली के लोगों का क्या हाल करेगी।

केजरीवाल ने चुनाव आयोग, विशेषकर मुख्या चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के जनतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश हो रही है. आज चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार दाल दिए हैं. ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग का कोई वजूद ही नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि राजीव कुमार इस महीने रिटायर हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से एक सवाल उठ रहा है कि पोस्ट रिटायरमेंट राजीव कुमार को कौन सा पद ऑफर किया गया है, जिसके बदले में देश के जनतंत्र को दांव पर लगा रहे हैं। केजरीवाल ने मुख्या चुनाव आयुक्त से अपील कि राजीव जी पद की लालसा छोड़ दीजिये, एक पद के लिए देश को गिरवी न रखिये, देश के जनतंत्र को ख़त्म न करिये।

Exit mobile version