Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: 16 अगस्त को गुजरात का चुनावी पारा फिर बढ़ाएंगे केजरीवाल

गुजरात मुफ्त रेवड़ियों (योजनाओं) की घोषणाओं की बरसात करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर गुजरात दौरे की तैयारी में हैं, जानकारी के अनुसार वह 16 अगस्त को गुजरात के भुज में होंगे। अपने पिछले दौरों में अबतक पांच गारंटियों की घोषणा करने वाले केजरीवाल इस बार कौन सी गारंटी लेकर गुजरात जा रहे हैं यह तो 16 अगस्त को ही पता चलेगा मगर केजरीवाल की गारंटियों ने सत्ताधारी भाजपा की नींद ज़रूर उड़ा दी है. जानकारी के अनुसार भुज दौरे पर वह प्रेस को भी सम्बोधित करेंगे।   

दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के हौसले पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद काफी बढ़ गए हैं और अब उसका निशाना मोदी जी के दिल के सबसे करीब गुजरात पर है जहाँ पर भाजपा का पिछले 27 साल से कब्ज़ा है, केजरीवाल की कोशिश है कि जो काम कांग्रेस पार्टी नहीं कर पाई वह आम आदमी पार्टी करके दिखाएगी और इसीलिए केजरीवाल को गुजरात इस समय मछली की आँख की तरह दिखाई दे रहा है जिसे उन्हें भेदना है. 

Read also: Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में अब नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, प्रदेशाध्यक्ष ने बताया ये कारण

केजरीवाल अपने इस मुश्किल लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं, आये दिन गुजरात के दौरे कर रहे हैं, पूरा चुनावी अभियान अपने कन्धों पर संभाले हुए हैं और बड़ी सोची और समझी रणनीति के तहत रेवड़ी कल्चर को गुजरात में बढ़ाने में लगे हुए हैं. अपने पिछले दौरों के दौरान केजरीवाल ने कई मुफ्त स्कीमों की घोषणा की जिसमें फ्री बिजली, रोज़गार की गारंटी, सभी महिलाओं को एक हज़ार का मासिक भत्ता, बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता और भी न जाने क्या क्या। केजरीवाल की इन मुफ्त योजनाओं की घोषणाओं से भाजपा और AAP में तलवारें खिंच गयी हैं तो मुफ्त योजनाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच चूका है. वहीँ केजरीवाल का कहना है कि सरकार का पैसा जनता में जाना चाहिए न कि स्विस बैंकों में।

Exit mobile version