Site icon Buziness Bytes Hindi

केजरीवाल ने फाड़ी कृषि कानून की कॉपी, कहा-अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार


केजरीवाल ने फाड़ी कृषि कानून की कॉपी, कहा-अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार

नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा सत्र में नए कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी दी। उन्होंने कहा कि सरकार और कितनी जान लगी? अब तक 20 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। एक-एक किसान भगत सिंह बनकर आंदोलन में बैठा है। अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार।

किसानों को नहीं भाजपाइयों को भ्रमित किया गया है
दिल्ली सीएम ने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ ने बरेली में रैली की और तीनों बिलों के फायदे समझाने लगे कि तुम्हारी जमीन नहीं जाएगी, मंडी बंद नहीं होगी। भाजपा वाले बताएं इस कानून से फायदा क्या है? भाजपा वालों को एक लाइन रटवा दी गई है कि किसान देश में कहीं भी फसल बेच सकता है। हवा में बात करने से क्या होगा? किसानों को नहीं भाजपाइयों को भ्रमित किया गया है, भाजपाइयों को अफीम खिला दी गई है।’

सुप्रीम ने भी अहिंसक विरोध प्रदर्शन को सही बताया
उधर, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों को अहिंसक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। साथ ही न्यायालय ने कहा कि वह इन विवादास्पद कृषि कानूनों के संबंध में कृषि विशेषज्ञों, किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों की एक निष्पक्ष तथा स्वतंत्र समिति गठित करने पर विचार कर रहा है।

Exit mobile version