Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में बोले केजरीवाल, पीएम बनने नहीं आया

मोदी के खिलाफ पीएम पद के लिए कौन की चर्चाओं के बीच गुजरात के दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने साफ़ कर दिया है कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है और न ही वह गुजरात पीएम बनने के लिए दौरे कर रहे हैं. वह बस 27 साल से भाजपा के कुशासन में पिस रही गुजरात की जनता को आज़ादी दिलाने, न्याय दिलाने आये हैं. उनका एक ही मकसद है कि भारत दुनिया में नंबर वन देश बने. 

केजरीवाल ने कहा कि यहाँ 27 सालों से लगातार शासन कर रही भाजपा में बड़ा अहंकार आ गया है, वो गुजरात में कोई मज़बूत विकल्प न होने का अनुचित लाभ उठा रही है लेकिन अब गुजरात की जनता के पास आम आदमी पार्टी का विकल्प मौजूद है और सामने मौजूद है दिल्ली और पंजाब के बढ़िया काम. गुजरात की जनता को मालूम है कि यहाँ भाई AAP सरकार बनी तो दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधाएं यहाँ भी मिलेंगी। यहाँ भी मुफ्त शिक्षा मिलेगी, मुफ्त बिजली मिलेगी, रोज़गार की गारंटी मिलेगी, मुफ्त और बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। 

Read also: IMD Rainfall Alert: इन राज्यों में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली में हेल्थ, एजुकेशन, बिजली, पानी और महिलाओं के लिए अच्छा काम किया है.12 लाख युवाओं को रोजगार दिया. हमारी सरकार गुजरात में बनती है तो यहां भी हम लोगों को वही राहत देंगे. केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया।  केजरीवाल ने कहा कि आज हम लोग यहाँ शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने आए हैं. वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि हर बच्चे के लिए शानदार शिक्षा व्यवस्था के बिना भारत नंबर वन देश नहीं बन सकता. दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए शानदार शिक्षा का इंतज़ाम है. यह काम अब पंजाब में भी शुरू हो गया है और अब बारी गुजरात की है.

Exit mobile version