आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल आजकल काफी जोश में नज़र आ रहे हैं, गुजरात में उन्हें AAP की सरकार साफ़ बनते हुए नज़र आ रही तभी तो एक तरफ वो गुजरात की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को ख़त्म बता रहे हैं वहीँ 27 वर्षों से सत्ता में भाजपा को गिने चुने दिन वाली सरकार बता रहे हैं. यहां तक कि वो कांग्रेस पार्टी पर पूछे गए गए सवाल पर यह कहते हुए पाए कि कुछ और सवाल करो वो पार्टी अब ख़त्म हो चुकी है, अब पता नहीं यह केजरीवाल का अतिआत्मविश्वास बोल रहा है या उनका गुरूर और घमंड जो उनमें पंजाब में बड़ी जीत के बाद से आया है.
गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर अब दिल्ली से ज़्यादा गुजरात में नज़र आने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुजरात के मौजूदा दौरे पर आज सभी सीटों का एलान करते हुए कांग्रेस पार्टी को बीते दिनों की बात बताया। केजरीवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी अब ख़त्म हो चुकी है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के अब दो महीने रह गए हैं और अब साफ़ हो गया है भाजपा के दिन लद गए हैं और आम आदमी पार्टी सत्ता में आ रही है. उन्होंने कहा कि मैं कई महीनों से गुजरात के दौरे कर रहा हूं, हर वर्ग के लोगों से मिल रहा हूँ और मैं दावे से कह सकता हूँ कि जनता में आम आदमी पार्टी को लेकर ज़बरदस्त उत्साह है क्योंकि भाजपा के शासन में गुजरात की जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती।
केजरीवाल ने कहा कि जनता केबदलाव के की पहली पसंद अब आम आदमी पार्टी है. गुजरात लोगों पहले कांग्रेस सरकारों ने छला और पिछले 27 सलून से भाजपा छल रही है लेकिन अब आम आदमी पार्टी के रूप में लोगों को एक विकल्प नज़र आ रहा है. केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इनके खिलाफ अगर कुछ बोलो तो धमकाने पहुंच जाते हैं, डारने लगते हैं, केंद्रीय एजेंसियों का खूफ दिखाते हैं, व्यापारियों उद्योगपतियों के सिऱ पर हर समय इनकम टैक्स रेड की तलवार लटकी रहती है, ऐसे में खौफ के साये में हरदम रहने वाला क्या बिजनेस करेगा? केजरीवाल ने कहा कि AAP की सरकार बनते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार और भय मुक्त शासन होगा.
