CBI Raid: सिसोदिया के घर पर छापेमारी से भड़के केजरीवाल

नेशनलCBI Raid: सिसोदिया के घर पर छापेमारी से भड़के केजरीवाल

Date:

दिल्ली आबकारी नीति मामले में तथाकथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज छपा मारा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के डिप्टी सीएम और आबकारी मंत्री पर हुई सीबीआई की छापेमारी पर सख्त नाराज़गी जताते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी को अच्छे कामों से रोक रही है. 

प्रेस कांफेरेंस की शुरुआत में केजरीवाल न्यू यॉर्क टाइम्स अख़बार का आज का एडिशन हाथ में लिए हुए दिखाई दिए, केजरीवाल ने कहा कि आज बड़े गर्व की बात है कि इतने बड़े विदेश अखबार में दिल्ली नीति की तारीफ में खबर और सिसोदिया जी की फोटो छपी है और कितने दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र की सरकार को एक विदेशी अखबार द्वारा AAP सरकार की यह तारीफ बर्दाश्त नहीं हुई और सुबह ही मनीष सिसोदिया जी के घर पर सीबीआई की टीम पहुँच गयी. 

Read also: Shivpal Yadav On Akhilesh: शिवपाल ने अखिलेश को बताया कंस, खुद को श्रीकृष्ण का अवतार

केजरीवाल ने कहा कि यह कोई पहली छापेमारी नहीं है। पिछले 7 सालों में मनीष सिसोदिया पर कई बार झूठे मामलों में छापेमारी की जा चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे ऊपर भी, सत्येंद्र जैन पर भी छापे मारे गए लेकिन लेकिन केंद्रीय एजेंसियों को कुछ भी नहीं मिला। केजरीवाल ने कहा की सीबीआई से डरने की ज़रुरत नहीं , सीबीआई को अपना काम करने दीजिये और हम लोग अपना काम करते रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमने प्रण किया है कि हमें देश को नंबर वन बनाना है. केजरीवाल ने मेक इन इंडिया नंबर 1 अभियान के लिए आज एक फ़ोन नंबर (9510001000) भी जारी किया जिसपर मिस कॉल करके कोई भी इस अभियान से जुड़ सकता है.  

बता दें कि पिछले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर सिसोदिया के खिलाफ आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम के साथ ही आबकारी विभाग के मंत्री भी हैं. उनपर टेंडर प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी करने और शराब ठेकेदारों को अनुचित लाभ पनुचाने का आरोप है. आरोप कि शराब कारोबारियों को टेंडर देने के बाद 144 करोड़ रूपये माफ़ कर दिए गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related