एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी मुफ्त रेवड़ी कल्चर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं वहीँ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री गुजरात के लगातार दौरे कर उनके रेवड़ी कल्चर के विरोध की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं. केजरीवाल ने आज फिर गुजरात के अहमदाबाद में एक बढ़ी चुनावी सभा में महिलाओं के लिए एक गारंटी की घोषणा की. गुजरात में सरकार बनाने को बेताब केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आते ही गुजरात की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को एक हज़ार रूपये का मासिक भत्ता मिलेगा। बता दें कि कुछ महीनों बाद ही होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों द्वारा घमासान मचा हुआ है. सत्ताधारी भाजपा, मुख्य विपक्षी कांग्रेस और दिल्ली, पंजाब के बाद यहाँ अपने पैर जमा रही आम आदमी पार्टी सत्ता पाने के लिए जी जान झोंके हुए है.
अहमदाबाद में केजरीवाल ने कहा कि जो भी महिलाये इस योजना का का लाभ लेना चाहेंगी उन्हें यह भत्ता दिया जाएगा. इस मौके पर केजरीवाल यह बताना नहीं भूले कि यह गारंटी कोई रेवड़ी नहीं है, यह आपका हक़ है, आपका पैसा स्विस बैंकों में न जाकर आपको ही मिलना चाहिए। बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की यह पांचवीं गारंटी है. इससे पहले तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिलों की बकाया माफ़ी, रोज़गार की गारंटी और रोज़गार न मिलने पर तीन हज़ार रूपये बेरोज़गारी भत्ते की गारंटी केजरीवाल कर चुके हैं. इसके साथ ही दस लाख नौकरियां निकालने की बात भी कही है, साथ ही कोआपरेटिव सेक्टर में निकलने वाली नौकरियों में पारदर्शिता बढ़ाने की बात के साथ पेपर लीक मामलों सख्त सजा का प्रावधान रखने का वादा भी किया है.
Read also: नीतीश ने भाजपा के चखाया अपनी दवा का स्वाद, अब खत्म होगा आम चुनाव में मोदी राज : शत्रुघ्न सिन्हा
केजरीवाल ने व्यापारियों के लिए भी लोकलुभावन वाडे किया हैं वैट एमनेस्टी स्कीम लाने और पुराने सारे मुक़दमे ख़त्म करनी की बात भी है. केजरीवाल ने कहा ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों को कभी परेशान किया जायेगा, दिल्ली की तरह गुजरात में भी रेड राज को समाप्त किया जायेगा। उन्होंने दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी डोर स्टेप डिलीवरी को शुरू करने की भी बात कही है. अब देखना पीएम मोदी के रेवड़ी कल्चर के विरोध के बावजूद केजरीवाल इस कल्चर को और कितनी ऊंचाई तक ले जायेंगे, वैसे केजरीवाल की गुजरात में घोषणाओं से भाजपा बेचैन तो ज़रूर है.
