Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: राजस्थान की रार को लेकर केजरवाल का कांग्रेस पर वार

राजस्थान में मची उठापटक का सबसे ज़्यादा आनंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को आ रहा है. राजस्थान के घटनाक्रम को गुजरात चुनाव से जोड़ते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस से पैन घर संभाले नहीं संभाल रहा है. आम आदमी पार्टी ही अब बीजेपी का विकल्प बन रही है. हमेशा की तरह मुझे राजनीती नहीं सिर्फ काम करना आता है से अपने अबॉट शुरू करने वाले केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता चाहती है कि वहां आम आदमी पार्टी की सरकार बने. केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को जोड़ तोड़ करने वाली पार्टियां बताते हुए कहा कि केजरीवाल की मुफ्त योजनाओं से इन दोनों के पेट में दर्द हो रहा है. 

केजरीवाल की लंच पॉलिटिक्स 
इससे पहले केजरीवाल ने आज आपने आवास पर गुजरात के एक सफाई कर्मचारी के परिवार के साथ लंच किया, इससे पहले वो गुजरात में एक ऑटो रिक्शा वाले के घर जाकर रात का खाना खाया था. केजरीवाल ने उसे भी एक इवेंट की तरह पेश किया था और यह दिखाने की कोशिश की थी कि गुजरात सरकार उन्हें लोगों से मिलने नहीं दे रही है जबकि पुलिस प्रोटोकॉल का पालन कर रही थी और उन्हें भी याद दिला रही थी कि प्रोटोकॉल क्या है लेकिन केजरीवाल ने पुलिस अधिकारी के साथ मीडिया के कैमरों के सामने काफी देर तक बहस की जो एक भाषण की तरह थी. 

निर्वाचन आयोग से मिलीं राजनीतिक पार्टियां 
उधर गजरात में आज विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल गांधीनगर पहुंचा। आयोग के सदस्यों ने राजनीतिक दलों से बात की, उनके सुझाव लिए. कांग्रेस पार्टी ने जहाँ आयोग से चुनाव के दौरान पारदर्शिता बरकरार रखने का आग्रह किया वहीँ भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों का खर्च उम्मीदवारों के बजाये पार्टी के खाते में डालने का अनुरोध किया।

Exit mobile version