Site icon Buziness Bytes Hindi

छोटे बच्चों के साथ कर रहे हैं सफर तो हमेशा साथ रखिए ये 4 चीजें, यहां जाने कौन सी है वो चीजे


छोटे बच्चों के साथ कर रहे हैं सफर तो हमेशा साथ रखिए ये 4 चीजें, यहां जाने कौन सी है वो चीजे

जब छोटे बच्चों के साथ यात्रा करें तो कई सारी बातों का ध्यान रखें। उनकी तैयारी पहले से ही कर लें। चलिए जानिए कि किन 4 चीजों की हम बात कर रहे है 

Image by StockSnap from Pixabay 

–यात्रा में बच्चों के जितनी भी जोड़ी कपड़े आपने साथ लिए हैं, उसमें एक जोड़ी और रख लें और इन एक जोड़ी कपड़ों को बाहर ही किसी छोटे बैग में रख लें। ताकि यदि सफर में किसी वजह से बच्चों के कपड़े खराब हो जाएं तो आप उन्हें तुरंत बदल दें।

–बच्चे के लिए  बिस्कुट, फल आदि साथ ले ही लें क्योंकि बच्चों का कोई भरोसा नहीं उन्हें कब भूख लग जाए और बस के सफर आप कहीं नहीं रूक पाए तो बच्चे रो-रोकर आपको परेशान कर देंगे। 

–बच्चा साथ है तब तो बहुत जरूरी है कि बैग के साइड में आप एक छोटा चम्मच और गिलास रख ही लें क्योंकि बच्चों के लिए संभव नहीं होता कि वे बॉटल आदि से पानी पी लें।

–यात्रा के दौरान बैग में एकाध सॉफ्ट टॉय रख लें ताकि बच्चा जब ज्यादा परेशान करे तो उसे वो खिलौना हाथ में दे दें। बच्चे का मन बहल जाएगा। वो थोड़ी देर तो आपको परेशान नहीं ही करेगा। 

Exit mobile version