नॉन स्टिक तवा हमारी रसोई का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं। ये सस्ते होने के साथ-साथ हमारा काम भी आसान बनाते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि नॉन स्टिक पैन सामान्य पैन से बिल्कुल अलग होते हैं। इसमें खाना बिल्कुल भी नहीं जलता और जल्दी पक भी जाता है.
ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी परत टेफ्लॉन से बनी होती है, जिसे धोने और इस्तेमाल करने का तरीका काफी अलग होता है। हालाँकि, समय के साथ पैन की कोटिंग ख़राब हो जाती है और बार-बार पकाने से यह गंदा और चिपचिपा हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि नए नॉन स्टिक तवे पर खाना चिपकने लगता है.
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल अच्छे से कर पाएंगे –
कुकिंग स्प्रे के इस्तेमाल से बचें
यदि आप नॉनस्टिक तवे पर खाना पकाने से पहले कुकिंग स्प्रे का उपयोग करते हैं, तो ऐसा न करें। कई बार खाना पकाने के दौरान यह पैन के तले में चिपक जाता है और जलने लगता है। इसलिए ऐसा करने से बचें क्योंकि नॉन-स्टिक कोटिंग्स नाजुक होती हैं। आप खाना डालने के बाद स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। इससे खाना तले में चिपकेगा नहीं और समय पर पक भी जायेगा.
ठीक से गर्म करे
अगर खाना नॉन स्टिक पैन में पक रहा है तो तापमान पर नजर रखें क्योंकि तेज आंच से नॉन स्टिक पैन जल जाता है। यह पैन धीमी से मध्यम आंच के लिए उपयुक्त है. इसके अलावा, खाना डालने से पहले तापमान की जांच ज़रूर कर लें।
- इसके लिए एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन डालकर चेक करें. यदि बुलबुले दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि पैन सही ढंग से गर्म हो गया है। वहीं, अगर मक्खन भूरा हो जाए तो आपको आंच धीमी कर देनी चाहिए.
कभी भी खाना पैन में न डालें रखे
पैन में सिर्फ खाना ही नहीं पकता, बल्कि इसका रख-रखाव भी बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो खाना पैन पर चिपकने लगता है. इसलिए जरूरी है जब आप खाना पका ले तो उसको दूसरे बर्तन में निकाल ले।
यानी नॉन स्टिक पैन में खाना न रखें. लंबे समय तक नॉन-स्टिक पैन में खाना छोड़ने से पैन और खाना दोनों ही खराब हो सकते है। कहते हैं कि इससे खाने का स्वाद भी खराब हो जाता है.
सही बर्तनों का उपयोग करें
आप सभी जानते ही होंगे कि नॉन स्टिक तवे सामान्य बर्तनों से बिल्कुल अलग होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें इस्तेमाल होने वाले चम्मच भी अलग-अलग होते हैं। ऐसा न करने पर पैन की कोटिंग खराब हो जाती है.
कई लोग नॉन स्टिक पैन में खाना बनाते समय ध्यान नहीं देते और स्टील के चम्मच का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. आपको लकड़ी के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि लकड़ी के चम्मच पकड़ने में आसान होते हैं और ये देखने में भी अच्छे लगते हैं और इससे पैन भी ख़राब नहीं होता है ।

