कोरोना वायरस महामारी के बीच हमारी जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है, अब लोगो अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं| मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेजस, जिम सेंटर्स, सिनेमाघर, होटल्स और रेस्त्रां खोल दिए गए हैं। लेकिन हम आपको बता दे की कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कम नहीं हुई है । इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी हैं| तो आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बातएंगे जिसे आपको ध्यान में रखना है जब आप बच्चों के साथ यात्रा करने जा रहे हो|
- आप अपने बच्चों को कोरोना वायरस महामारी बारे में विस्तार से बताएं। खासकर बचाव के तरीके जरूर बताये जैसे की मास्क पहनना, सैनिटाइज़ करना, शारीरिक दूरी का पालन करना और अनचाही वस्तुओं को न छूने की सलाह दें।
- जब आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हो तो कोशिश कीजियेगा की आप अपने बच्चे को एक मिनी बैग जरूर दें। जिसमे मास्क, सैनिटाइजर, टिश्यू आदि जरूर रखें हो| और साथ ही बच्चे को यात्रा के समय यूज करने की सलाह दें।
- बहार का खाना कोरोना काल में यात्रा के दौरान बिलकुल अच्छा नहीं है| चूंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। अतः यात्रा के दौरान घर का बना खाना साथ ले और खाये|
- अगर जरूरी नहीं है तो कोरोना वायरस महामारी के दौरान हो सके तो बच्चों के साथ यात्रा न करे|

