Site icon Buziness Bytes Hindi

Chaitra Navratri 2022 Fast: व्रत ले रहे है तो सेहतमंद रहने के लिए इन चीज़ों का ध्यान रखे!!


Chaitra Navratri 2022 Fast: व्रत ले रहे है तो सेहतमंद रहने के लिए इन चीज़ों का ध्यान रखे!!

लाइफस्टाइल डेस्क । Chaitra Navratri 2022 Fast –  चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है, जो 11 अप्रैल को समाप्त होगा। इस दौरान लोग भक्ति भाव से व्रत रखते हैं और नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा करते है। ऐसे में अगर आप भी व्रत ले रहे है तो कुछ बाते है जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए, चलिए जानते है। 

Read also: Chaitra Navratri 2022: जाने यूपी के प्रसिद्ध मां दुर्गा के मंदिर, दर्शन करने जरूर जाएं!!

व्रत के दौरान कुछ न खाना सेहत को नुकसान देता है, कई तो ठीक से खाना भी नहीं खाते। ऐसा करने से बचे , आप सिमित मात्रा में खाना खा सकते है। न ज्यादा न कम। 

 व्रत के समय  ज्यादा तला-भुना खाना न खाए। आप साबूदाने की खिचड़ी खा सकते है या फिर मूंगफली, कुट्टू के आटे का चीला, सिंघाड़े के आटे से बानी चीजे खा सकते है। इसे आप सेहतमंद रहेंगे। 

व्रत के समय डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो जाती है, जिसके कारण बॉडी में एनर्जी की कमी, थकान, सिरदर्द की समस्या रहती है। इसीलिए आप  हल्का गुनगुना पानी पीते रहें। 

Read also: जाने कैसे फलों के छिलकों से चेहरे पर निखार ला सकते है , ऐसे करे इस्तेमाल

फलों का सेवन भी व्रत के समय काफी लाभदयक होता है, क्योकि फलों में कई तरह के विटामिन्स और न्यूट्रिशन होते है जो हमारी बॉडी को एनर्जी की कमी नहीं होने देते और हम सेहतमंद रहते है। 

Exit mobile version