Site icon Buziness Bytes Hindi

Kedarnath Dham: 6 मई से खुलेगे केदारनाथ के कपाट,उत्तराखंड में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति


Kedarnath Dham: 6 मई से खुलेगे केदारनाथ के कपाट,उत्तराखंड में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति

देहरादून। अगर मई तक कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह से काबू में रही तो आगामी 6 मई से केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खोल दिए जाएंगे। यानी इस बार चारों तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं आज उत्तराखंड सरकार ने स्वींमिंग पूल और वाट पार्क को भी पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की गई। यह घोषणा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना की गई। जिसके अनुसार अब 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने कोविड की नई गाइडलाइन भी जारी की। जिसमें संक्रमण में कमी आने पर प्रदेश के सभी स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क अब पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

Read also: Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिवभक्तों की लाइनें,अभिजीत मुहूर्त से जलाभिषेक शुरू

धाम के कपाट आगामी 6 मई सुबह 6:25 मिनट पर खुलेंगे। दो मई को ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ की डोली रवाना होगी। बाबा की डोली 3 मई को फाटा के बाद गौरीकुंड 4 मई को पहुंचेगी। वहां से डोली केदारनाथ (Kedarnath Doli) में 5 मई को रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 6 मई को केदारनाथ पहुंचेगी। कपाट खोलने की घोषणा होते ही आज से यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई।

Exit mobile version