देहरादून। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह उत्सव डोली आज गुरुवार को केदारपुरी पहुंच गई। इससे पहले गत बुधवार को डोली ने गौरीकुंड पहुंचकर रात्रि प्रवार किया था। प्रत्येक पड़ावों पर भक्तों ने फूल अक्षत से डोली का स्वागत किया। इस दौरान मराठा रेजीमेंट बैंड की मधुर लहरियों के बीच केदारबाबा की जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा है। केदारबाबा की डोली गत दो मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से केदारपुरी को रवाना हुई।
Also Read : चारधाम के लिए जा रहे Uttarakhand तो यहां से मिलेगी Roadways Bus, श्रद्धालु इस नंबर पर करें फोन
बुधवार को मुख्य पुजारी ने पंचमुखी डोली की विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया और फिर डोली गौरीकुंड के लिए रवाना हुई। आज बाबा की डोली केदापुरी पहुंची हैं। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को सुबह 6:25 पर मंत्रोच्चारण और विधि-विधान पूर्वक केदार धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व, आज पंचकेदार सांस्कृतिक मंच की तरफ से भजन संध्या का आयोजन किया जाएग। बताया जाता है कि कई कुंटल फूलों से बाबा केदारनाथ धाम को सजाया गया है। फूलों से बाबा केदारनाथ धाम को सजाने का काम दो दिन पहले से शुरू हो चुका है।
Also Read : Uttarakhand News: जिस कमरे में कभी गुजारा था बचपन, उसी कमरे में CM Yogi ने गुजारी रात
