Site icon Buziness Bytes Hindi

Kawasaki W230 से पर्दा उठा

kawasaki

कावासाकी कंपनी ने अपनी नई बाइक Kawasaki W230 से पर्दा उठा दिया है। यह बाइक 233cc इंजन पावर के साथ आएगी। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है जो हाई पावर देगा। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स है, जो इसे हाई पिकअप जनरेट करने में मदद करेगा। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स सस्पेंशन पावर मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई 2024 में कंपनी इस बाइक को सबसे पहले जापान में पेश करेगी, जिसके बाद इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा।

बाइक की सीट की ऊंचाई 800 mm है, जिससे खराब सड़कों और तेज रफ्तार पर इसे कंट्रोल करना आसान है। कावासाकी की यह स्टाइलिश बाइक डुअल टोन कलर ऑप्शन में आती है। इसमें क्रोम फिनिश के साथ व्हाइट कलर मिलेगा, जिसमें ब्लैक स्ट्रिप होंगी। आरामदायक सीटिंग पोजिशन के लिए बाइक में चौड़े हैंडलबार और फुटपेग दिए गए हैं।

Kawasaki W230 की सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों टायर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो राइडर को दोनों टायरों पर पूरा कंट्रोल देता है। इस बाइक में एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इनसेट के साथ ट्विन एनालॉग कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक को बढ़ाता है। बाइक में नई जनरेशन के लिए गोल हेडलाइट, स्मार्ट एग्जॉस्ट और स्टाइलिश टेललाइट दी गई है। बाइक में 18-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर टायर साइज मिलता है, इसमें वायर स्पोक व्हील दिए गए हैं, जो इसे क्लासिक लुक देते हैं।

कीमत की बात करें तो अनुमान है कि कावासाकी W230 को बाजार में 1.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा हाइनेस 350 और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से होगा। हंटर 350 का वजन 177 किलोग्राम है

Exit mobile version