Site icon Buziness Bytes Hindi

बिग बॉस के घर से बेघर हो सकती हैं कविता कौशिक


बिग बॉस के घर से बेघर हो सकती हैं कविता कौशिक

बिग बॉस 14 में सोमवार को डबल एव‍िक्शन के तौर पर ट्व‍िस्ट देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि आज कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी के बेघर हो सकते हैं। खबर के अनुसार इस हफ्ते डबल इविक्शन में कविता कौशिक और निशांत सिंह मलखानी बाहर हो गए हैं। इनमें से एक को ऑडियंस के वोट तो दूसरे को घरवालों के फैसले के आधार पर बेघर किया गया हैं।

मालूम हो कि पिछले दो हफ्तों के एव‍िक्शन में सारा गुरपाल और शहजाद देओल घर से बाहर हुए थे। वहीं, तीसरे हफ्ते कोई एव‍िक्शन नहीं हुआ, पर अब शो के चौथे हफ्ते में दो लोग घर से बेघर होते नजर आएंगे। पहले खबर थी कि घर से बाहर जाने वाले सदस्य का फैसला ऑड‍ियंस वोट से किया जाएगा। लेक‍िन फिर इसमें भी ट्व‍िस्ट लाते हुए सलमान खान ने बताया कि एव‍िक्शन का फैसला ऑड‍ियंस वोट के साथ-साथ घर के सदस्य भी करेंगे।

ऐसे में ये एव‍िक्शन तो मजेदार होने वाला है। इस हफ्ते एव‍िक्शन की तलवार रुबीना दिलैक, निशांत मलकानी, जैस्मिन भसीन और कव‍िता कौश‍िक पर लटक रही है। ये चारों ही रेड जोन में हैं और इनमें से ही कोई दरवाजे के बाहर जाने वाला है।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जैस्मिन भसीन को भी घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस जब आधी रात में डबल इविक्शन की घोषणा करते हैं और सभी घरवालों से पूछते हैं कि किसे बेघर किया जाए तो एजाज़ निशांत मलखानी और कविता कौशिक का नाम लेते हैं और कहते हैं कि निशांत पल-पल अपना रंग बदलते हैं और कविता घर में सभी के बारे में बकवास बातें बोलती रहती हैं। वहीं राहुल वैद्य और निक्की तंबोली निशांत व जैस्मिन भसीन का नाम लेते हैं।

Exit mobile version