Site icon Buziness Bytes Hindi

Lucknow News : केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन, NHAI से हुए समझौते को करायेंगे लागू

लखनऊ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बख्शी का तालाब स्थित पी डब्ल्यू गेस्ट हाउस में दुकानदारों व्यापारियों और मकान मालिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहां की नेशनल हाईवे 24 के किनारे बसे लोगों और दुकानदारों और व्यापारियों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। कौशल किशोर ने कहा कि एनएचएआई के साथ वह बैठक करेंगे और 4 साल पुराना जो समझौता हुआ था उसे लागू कराएंगे। 

Also Read : Weather News : मौसम की तब्दीली ज्यादा दिन की नहीं, फिर होगी तपिश, हो जाएं सावधान

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को व्यापारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे 24 के दोनों किनारों की तरफ 24 मीटर रोड दी गई थी। बाद में उसको बनाकर 30 मीटर कर दिया गया। जिसकी वजह से हाईवे के किनारे दुकानदार और मकान मालिक की समस्याएं बढ़नी तय हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उन्हें प्रताड़ित करने के साथ नुकसान भी पहुंचेगा। इस मामले पर सब की समस्याएं सुनने के बाद कौशल किशोर ने कहा कि एनएचएआई के साथ जो 4 साल पहले समझौता हुआ था उसको लागू कर आएंगे और प्रभावित लोगों की मदद करेंगे। गौरतलब है कि बख्शी का तालाब में रोड के दोनों तरफ दुकानें खुली हैं।

Also Read : अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था यूपी, अब हो गया बदलाव: Danish Azad

दुकानदारों ने बताया कि 4 साल पहले यह तय हुआ था कि 4 मीटर सड़क को खाली कराया जाएगा और शेष दुकानदारों को परेशान नहीं किया जाएगा। समस्याएं सुनने के बाद कौशल किशोर ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएन गिरी से फोन पर बात की और कहा कि 9 मई के बाद एक तारीख निर्धारित की जाए जिसमें सभी व्यापारियों दुकानदारों और मकान मालिकों के साथ बैठक की जाए। इस बैठक के जरिए जो भी समस्याएं हैं उसका हल निकाला जाए और एक बीच का रास्ता निकाल कर बाकी चीजों को पूरा किया जाए। इस मौके पर बख्शी का तालाब के स्थानीय विधायक योगेश शुक्ला भी रहे। उन्होंने भी कहा कि वह इस बैठक में रहेंगे और पहले में जो समझौता हुआ था उसको लागू कर आएंगे।

Exit mobile version