Site icon Buziness Bytes Hindi

टाइगर-3 के लिए पसीना बहा रही हैं कटरीना


टाइगर-3 के लिए पसीना बहा रही हैं कटरीना

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 को लेकर फैंस में अभी से काफी उत्साह है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग इस्तांबुल, यूएई और यूरोप में होने वाली है। लेकिन उससे पहले दोनों कलाकार एक्शन और स्टंट सीन्स के लिए भारी भरकम ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी जबरदस्त स्टंट करते दिखेंगी।

टाइगर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में कई एक्शन सीन्स सलमान और कैटरीना खुद करते नजर आएंगे। ‘टाइगर जिंदा है’ में कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स की बहुत तारीफ हुई थी। वहीं, ‘टाइगर 3’ के लिए अब वो साउथ कोरियन स्टंट आर्टिस्ट्स के साथ 14 दिनों की ट्रेनिंग ले रही हैं।

कोई शक नहीं कि कैटरीना बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में मानी जाती हैं। टाइगर 3 के लिए फिलहाल कैटरीना किक बॉक्सिंग और hand to hand combat की ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ISI एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी।

Exit mobile version