कटरीना कैफ और विक्की कौशल 09 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने के बाद आज की मुंबई वापसी और लोगो को शादी के बाद दी पहली झलक!
कई दिनों की अफवाहों और अटकलों के बाद, बॉलीवुड के लव बर्ड्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 09 दिसंबर को राजस्थान में शाही शादी की और हमेशा के लिए एक दूसरे के बंधन में बंध गए।
Read also: कटरीना कैफ की मां विक्की कौशल की मर्सिडीज बेंज में घर से बाहर निकलीं

महीनों तक अपने रिश्ते को गुप्त रखने के बाद इस जोड़े ने केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में की शादी। राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में तीन दिवसीय विवाह उत्सव का आयोजन किया गया था जो काफी शानदार था।
शादी के तुरंत बाद, कैटरीना और विक्की दोनों ने बड़ी घोषणा करने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने अपने ख़ास दिन की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जो कुछ ही समय में वायरल हो गईं। शादी से पहले ही यह प्यारा जोड़ा सुर्खियों में था और शादी के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच इनकी शादी के उत्सव की झलकियाँ तेज़ हो गयी।

शादी के बाद आज पहली बार कैटरीना और विक्की ने एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दी। आज मुंबई पहुंचते ही इस जोड़े को हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया जो बेहद खुश नज़र आ रहे थे। दोनों ने साथ में खिचवाई कई तस्वीरें जो हो रही है इंटरनेट पर वायरल।
Read also: शादी के बंधन में बंधे कैटरीना और विक्की कौशल, मुंबई में होगा रिसेप्शन
कैटरीना गुलाबी और सुनहरे रंग की सलवार कमीज पहने, लाल रंग के चूरे में नज़र आई वही विक्की एक ऑफ-व्हाइट शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आये। दोनों साथ में बेहतरीन लग रहे थे। देखे इस नवविवाहित जोड़े की शादी के बाद की पहली तस्वीरें।

