लाइफस्टाइल डेस्क। Kathal Biryani Recipe – बिरयानी का नाम सुनते ही लोगो के मुँह में पानी आ जाता है और क्यों न आए ये खाने में काफी लाजवाब लगती है। इसीलिए आज हम खासकर वेजिटेरियन्स के लिए कटहल बिरयानी की रेसिपी लाए है, जो काफी जायकेदार लगाती है। साथ ही इसे बनाना काफी आसान है। चलिए फिर जानते है इसकी रेसिपी।
कटहल बिरयानी सामग्री : 1 कप बासमती चावल, 150 ग्राम कटहल के टुकड़े, 1 मीडियम आलू, 3 लौंग, 5 साबुत काली मिर्च, 1 बड़ी इलायची, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1 चक्रफूल, नमक स्वादानुसार, 1/2 कप लंबी कटी भुनी प्याज, 8-10 धागे केसर, 1 बड़ा चम्मच दूध, घी या तेल आवश्यकतानुसार और लंबे पतले टमाटर कटे हुए।
इसके अलावा, मैरिनेशन सामग्री- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहुसन पेस्ट, 2 बड़े चम्मच हंग कर्ड, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और एक छोटा टुकड़ा कोयले का व घी बड़ा चम्मच।
कटहल बिरयानी रेसिपी (Kathal Biryani Recipe) –
पहले चावल को 20 मिनट पानी में भिगोएं और चार से पांच कप उबलते पानी में खड़े गरम मसाले व नमक उबाल ले फिर चावल डाल दें। जैसे ही चावल थोड़ा गल जाए तो चावलों को अच्छे से छान कर किसी बर्तन में डालकर ठंडा होने दें। अब कटहल के टुकड़ों को भाप देकर पका लें, फिर आलू को भी छीलकर भाप में ही पका लें।
इसके बाद एक बाउल में मैरिनेशन सामग्री मिलाएं और आलू और कटहल भी इसमें मिक्स कर के 15-20 मिनट ढककर रख दें। अब नॉनस्टिक कड़ाही में घी डालें और कच्ची प्याज फैलाएं व उसके ऊपर कटहल व आलू के टुकड़े रखें। इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। जब आधे चावल फैला दें इसके ऊपर टमाटर के स्लाइसेज रखें और उसके ऊफर बाकी चावल की परत फैलाएं। फिर केसर के धागे को दूध में भिगोकर ऊपर डाल दें।
अब एक छोटी कटोरी में कोयला रखकर चावल के बीच में रख दें और घी डालकर जला दें। जैसी ही धुआं निकलने लगे तो इसे गरम तवे पर रख दें और 7-8 मिनट पकाएं। अब कोयले वाली कटोरी हटाएं और भुनी प्याज को ऊपर डालकर परोसे।
