Site icon Buziness Bytes Hindi

यहां जाने कसूरी मेथी को आप कौन सी डिश में कर सकते है इस्तेमाल


यहां जाने कसूरी मेथी को आप कौन सी डिश में कर सकते है इस्तेमाल

 मेथी खाना हर तरीके से सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन अगर आप नहीं समझ पाते कि मेथी का कौन सी डिश बनाकर या कसूरी मेथी का कैसे उपयोग करें। तो ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। 

कसूरी मेथी को आप पनीर या फिर चिकन बनाते समय सबसे आखिरी में ऊपर से डाल सकते हैं। ये खाने का स्वाद बढाने के साथ ही महक को भी काफी अच्छा कर देती है। जिसकी वजह से चिकन या पनीर का स्वाद बढ जाता है।

रोजाना की दाल में भी आप चाहे तो कसूरी मेथी को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक पैन में देसी घी में जीरा, हींग के साथ कसूरी मेथी का तड़का लगाना होगा। 

अगर आपको कसूरी मेथी की तीखी सी महक बेहद पसंद है। तो बेझिझक इसे किसी भी डिश में ऊपर से गार्निशिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

Exit mobile version