Site icon Buziness Bytes Hindi

Kashmiri TV Actress : मेरी बेटी मेरे पास थी तो मैं बादशाह था, उसे मारकर मुझे फकीर बना दिया’

मेरठ। आंखों में आंसू और दिल में बेबसी लिए ये शब्द उस पिता के हैं जिसने अपनी बेटी को आतंकवादियों के हाथों गोलियों से छलनी होते देखा। हम बात कर रहे हैं जम्मू काश्मीर की अमरीना भट्ट के पिता खिजर मोहम्मद भट्ट की।  जो बेटी के मरने के बाद सदमें हैं। उनका कहना है कि मेरी बेटी को मारकर मेरा घर तबाह कर दिया। मेरी अच्छी खासी दुनिया उजाड़ दी।  

Also Read : Yasin Malik Terror Funding Case: यासीन मलिक समर्थकों ने सुरक्षाबलों पर की पत्थरबाजी, घाटी में बंद हुई इंटरनेट सेवाएं

कश्मीर के बडगाम के गांव हुशरू में मकान की दूसरी मंज़िल के कमरे में बैठे ख़िज़र मोहम्मद अपने चेहरे पर हाथ फेरकर ठंडी आहें भर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर जम्मू कश्मीर में कम समय में पहचान बनाने वाली टीवी कलाकार अमरीना भट्ट की बीते बुधवार देर रात आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या का दी थी। उनके पिता कहते हैं कि दो संदिग्ध घर आए और उसको बाहर बुलाया फिर नजदीक के गोलियां मार दी। 

अमरीना भट्ट ने कम समय में घाटी में काफ़ी नाम कमा लिया था। सोशल मीडिया पर अमरीना भट्ट के वीडियो लाखों लोग देखते थे। हजारों लोग ​अमरीना के फलोअर थे। शायद यही कारण रहा कि वे आतंकवादियों की हिट लिस्ट में आ गईं। अमरीना की हत्या ऐसे समय में हुई है। जब कश्मीर में टार्गेटेड हत्याओं का दौर चल रहा है। अमरीना की हत्या से पहले ही एक कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को भी गोलियों से भून दिया गया था। दो दिन पूर्व श्रीनगर के सौरा गांव में पुलिसकर्मी और उनकी बेटी पर हमले हुए थे। इस तरह के सीरियल हत्याओं से कश्मीर के लोगों में ख़ौफ़ का माहौल है। अगली गोली पता नहीं उनके नाम की हो। 

Also Read : Delhi’s Rioters Welcome Like A Hero: दिल्ली के दंगाई का हीरो जैसा स्वागत! लेकिन क्यों?

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुख्ती ने आज शुक्रवार को बडगाम में अमरीना के परिवार से मुलाक़ात कर उनको सांत्वना दी।  उन्होंने जम्मू कश्मीर प्रशासन से भी अपील की है वो अमरीना के परिवार की आर्थिक मदद करे। 
अमरीना के घर में मातम है। अमरीना की बड़ी बहन रज़िया अपनी बहन की मौत के बाद निढाल हैं। अमरीना की हत्या के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना है कि वो सब अंदर थे। दो लोग आए और मेरे बेटे से कहा अमरीना कहां हैं। उनको बुलाओ। उसने अंदर जाकर उसे बुलाकर लाया। उन्होंने कहा कि हम यही रहते हैं। एक शादी में आपको गाना गाना है। अमरीना ने कहा कि वो गाना नहीं गाती।ये कहने के बाद उन्होंने अमरीना पर गोलियां चला दी।

Exit mobile version