Kashmiri Pandits ने घाटी छोड़ने का किया फैसला

नेशनलKashmiri Pandits ने घाटी छोड़ने का किया फैसला

Date:

कश्मीर में हिन्दुओ विशेषकर कश्मीरी पंडितों की बढ़ती हत्यांओँ को लेकर इस समुदाय की नाराज़गी अब चरम पर पहुँच गयी है. कश्मीर के कुलगाम में आज भी हिन्दू समुदाय के एक बैंक मैनेजर की आतंकवादियों ने हत्या की. कश्मीरी पंडितों ने इन घटनाओं पर बैठक कर कहा है कि अब कश्मीर छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

दरअसल जिस तरह से कश्मीर में लक्षित हत्याओं का दौर चला है उससे कश्मीरी पंडितों में खौफ का माहौल है. राहुल भट्ट की हत्या के बाद से कश्मीर में यह लोग लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इनका आरोप है कि सरकार इनकी सुरक्षा करने में नाकाम है. इन लोगों का आरोप है कि अपनी राजनीति के लिए सरकार उनको बलि का बकरा बना रही है. अगर सरकार ने जल्दी कुछ नहीं किया तो वह लोग खुद ही कश्मीर छोड़ देंगे। 

Read also: केंद्र की Make In India तथा Startup India जैसी योजनाएं मील का पत्थर साबित

सरकार भी जानती है कि उसने कश्मीर पर जो राजनीतिक दांव लगाया है अगर कश्मीरी पंडितों ने घाटी को छोड़ दिया तो सरकार की न सिर्फ देश में बल्कि अंतरष्ट्रीय समुदाय के बीच भी बड़ी किरकिरी होगी, इसलिए उसने शिविरों में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को कैम्पों तक में सीमित कर दिया है, ताकि उनके बाहर निकलने पर पाबन्दी लगाईं जा सके और उनकी सुरक्षा करने में आसानी हो.

सरकार ने इसके अलावा घाटी में दूर दराज़ इलाकों में काम करने वाले हिन्दू समुदाय के सरकारी कर्मचारियों को 6 जून तक जिला कार्यालयों में ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं, वहीँ दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की NSA अजीत डोभाल से मीटिंग चल रही है और कल कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ समीक्षा मीटिंग है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related