Site icon Buziness Bytes Hindi

मेहंदी रचे हाथों से सोलह श्रृंगार करेंगी सुहागिने


मेहंदी रचे हाथों से सोलह श्रृंगार करेंगी सुहागिने

सुहागिनों का पर्व करवा चौथ पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवा कर सोलह श्रृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी रचना सुहागिन के सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि हाथों में लगी मेहंदी जितनी गाढ़ी होती है पिया का प्यार भी उतना ही अधिक होता है। ऐसे में करवा चौथ पर हाथों पर मेहंदी रचवाने के लिये महिलाओं में इस साल भी खासा उत्साह देखा जा रहा हैै।

Mehndi Design by Damini

Read also: करवा चौथः बाजारों में उमड़ी महिलाएं, जमकर की खरीदारी

Mehndi Design by Damini

कल रविवार को करवा चौथ के लिये महिलाएं सजना-संवरना शुरू कर चुकी हैं। महानगर के प्रमुख बाजारों से लेकर ब्यूटी पार्लरों तक में मेहंदी रचवाने के लिये महिलाओं की कतार लगी हुई हैं। करवा चौथ पर अपने पति को रिझाने और रिश्ते में मिठास घोलने की कामना मन में लिये महिलाएं अपने हाथों पर खूबसूरत डिजाइन में मेहंदी लगवा रही हैं। अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं महिलाएं इस साल कुछ अलग हट कर डिजाइन वाली मेहंदी लगाने के लिये कहती दिखीं। वहीं घरों में भी पारंपरिक रूप से मेेहंदी लगवायी गयी।


बाजारों में खरीदारी तो ब्यूटी पार्लर में श्रृंगार


Read also: करवा चौथ पर चाहते है दमकती हुई स्किन तो दलिया का पैक लगाएं

करवा चौथ के लिये सामान खरीदने को दिन भर बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। दिन भर खरीदारी करने के बाद ब्यूटी पार्लर पहुंची महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार मेकअप कराया। कई महिलाओं ने तो घर पर ही ब्यूटिशियन को बुलाकर मेकअप कराना पसंद किया। हालांकि इसके लिये उन्हें एक्स्ट्रा पैसे भी देने पड़े। करवा चौथ की पूजा पूरे सोलह शृंगार के साथ करने और सुहागिनों के पर्व पर खुद को और सुंदर दिखाने के लिये महिलाएं चेहरे पर ग्लो लाने के लिए ओ थ्री प्लस, लोटस गोल्ड सिन, सिल्वर, इनकाया आदि फेशियल करा रही हैं। वहीं बाजार में मौजूद प्रमुख ब्रांडों की फेशियल किट की बिक्री भी जमकर हुई।

Exit mobile version