Karwa Chauth 2020: कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा चौथ दिन आपकी आँखो के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

रसोई BytesKarwa Chauth 2020: कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा...

Date:


Karwa Chauth 2020:  कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा चौथ दिन आपकी आँखो के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

सुंदर आंखें आपके चेहरी की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती हैं, तभी तो आजकल लड़कियां आई मेकअप पर बहुत ध्यान देती हैं। काजल के साथ ही यदि आई मेकअप में कोई और चीज़ सबसे अहम है तो वह है आईलाइनर। आजकल मार्केट में तरह-तरह के आईलाइनर उपलब्ध में, ऐसे में शायद आप कन्फ्यूज़ हो सकती हैं कि कौन सा लाइनर आपके लिए बेस्ट होगा। आपकी कन्फ्यूज़न दूर करने लिए हम आपको बताने जा रहे हैं अलग-अलग तरह के लाइनर और उसके इस्तेमाल के बारे में।

पेंसिल आईलाइनर

Karwa Chauth 2020:  कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा चौथ दिन आपकी आँखो के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

पेंसिल या काजल लाइनर बेसिक आईलाइनर है जिससे शायद हर किसी ने लाइनर लगाने की शुरुआत की होगी। यदि आपको लाइनर लगाने नहीं आता और सीखने की कोशिश कर रही हैं, तो आपके लिए पेंसिल लाइनर ठीक रेहगा। ध्यान रहे यदि लाइनर लगाते समय आपका हाथ बहुत हिलता है तो नुकीली पेंसिल की बजाय गोल नोक वाली पेंसिल लें, इससे लगाते वक्त पेंसिल के आंखों में चुभने का डर नहीं रहेगा।

लिक्विड लाइनर

Karwa Chauth 2020:  कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा चौथ दिन आपकी आँखो के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

जब आप लाइनर लगाने में परफेक्ट हो जाएं तो लिक्विड लाइनर खरीद सकती हैं। जिन लोगों को विंग लाइनर लगाना पसंद होता है, उनके लिए भी लिक्विड लाइनर बेस्ट है। हालांकि लिक्विड लाइनर के ब्रश को परफेक्टली इस्तेमाल करने के लिए आपको थोड़ी प्रैक्टिस करनी होगी। ये लाइनर आपके तीखे नैनों के सपने को पूरा करता है। यदि आप चाहती हैं कि लाइनर पूरे दिन टिका रहे तो वॉटरप्रूफ लाइन खरीदें।

जेल लाइनर

Karwa Chauth 2020:  कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा चौथ दिन आपकी आँखो के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

यह आईलाइनर लिक्विड और पेंसिल लाइनर से अलग होता है। एक छोटे से बॉक्स में काजल और पतला ब्रश होता है, ब्रश की मदद से आईलाइनर लगाना होता है। वैसे इसे लगाना लिक्विड लाइनर से आसान है। वैसे तो ये लाइनर आप आसानी से लगा सकती हैं, लेकिन आपकी स्किन यदि बहुत ऑयली है तो इसे न लगाएं, क्योंकि जेल फैल जाएगा और फिर खूबसूरती बढ़ने की बजाय बिगड़ सकती हैं।

फेल्ट टिप लाइनर

Karwa Chauth 2020:  कई तरह के होते हैं आईलाइनर, जानिए करवा चौथ दिन आपकी आँखो के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

आपने मार्कर पेन तो देखा ही होगा। यह लाइनर बिल्कुल मार्कर पेन की तरह दिखता है और आप इसे बहुत ही आराम से लगा सकती हैं। परफेक्ट ‘विंग’ वाला लाइनर चाहिए तो आपको इसी लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह बहुत जल्दी सूख जाता है, जबकि लिक्विड लाइनर को सूखने में थोड़ा वक्त लगता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...