कार्तिक ने कपिल से बोली ऐसी बात की कपिल हुए हक्का बक्का

एंटरटेनमेंटकार्तिक ने कपिल से बोली ऐसी बात की कपिल हुए हक्का बक्का

Date:

The Kapil Sharma Show:- वॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनकी यह फ़िल्म रिलीज से पूर्व ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। फ़िल्म के लीड अभिनेता फ़िल्म का प्रमोशन करने में जोर शोर से लगे हुए हैं। वही अब यह अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने फेमस शो The Kapil Sharma Show में पहुँचे। 

इस शो पर पहुचे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने खूब मस्ती की और कपिल कियारा आडवाणी से फ्लर्ट करते नजर आए। वही जब उन्होंने कार्तिक से एक अतरंगा सवाल पूंछा जिसका जवाब कार्तिक ने कुछ यूं दिया कि कपिल के होश उड़ गए। कार्तिक और कपिल की इस जुगलबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय धमाल मचाए हुए हैं। 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक और कियारा कपिल के शो पर धमाकेदार एंट्री करते हैं। दोनो की एंट्री का वेलकल करने के बाद कियारा को कपिल आई लव यू बोलते हैं और कहते हैं कि कार्तिक में पता नहीं कौन सा सॉफ्टवेयर है कि यह जिस लड़की के साथ फ़िल्म में नजर आते है लोग इनकीं जोड़ी उसी के साथ बना देते हैं। कपिल के सवाल का जवाब देते हुए हुए कार्तिक बोले मेरा आपके जैसा है। जैसा आप हर शनिवार और रविवार करते हैं कुछ वैसा ही मैं भी करता हूँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related