Site icon Buziness Bytes Hindi

कार्तिक ने दस दिन में पूरी की “धमाका’ की शूटिंग


कार्तिक ने दस दिन में पूरी की “धमाका’ की शूटिंग

कार्तिक आर्यन इस समय हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन चुके हैं। और उन्होंने आर्या – नीरजा फेम डायरेक्टर राम माधवानी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन कार्तिक ने फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, कार्तिक ने 14 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और 25 दिसंबर को खत्म भी कर दी है।

जी हां, कार्तिक शायद बॉलीवुड के इकलौते एक्टर होंगे जिन्होंने केवल 10 दिन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है। फिल्म की शूटिंग 14 को शुरू हुई थी और कार्तिक ने इसके लिए 14 दिन की डेट्स दी थीं। लेकिन कार्तिक ने अपना काम 10 ही दिन में पूरा कर दिया।

गौरतलब है कि फिल्म एक आतंकवादी हमले पर आधारित है और इसलिए ज़्यादातर शूटिंग इन-डोर थी। कुछ ही सीन के लिए आउटडोर शूट की ज़रूरत थी। इसलिए लगभग 300 क्रू के लिए एक पूरा होटल बुक किया गया था और हर किसी का कोविड टेस्ट करवाया गया था। पूरा होटल बुक करने के पीछे भी सबकी सुरक्षा का मुद्दा था।

राम माधवानी ने फिल्म की शूटिंग से पहले बेहद डीटेल में स्टोरीबोर्ड तैयार कर लिया था। हर सीन उनके पास डीटेल में था जिससे कि शूटिंग फटाफट निपटाई जा सके। कैमरा एंगल से लेकर एक्टर की प्रोफाइल तक राम माधवानी ने सब कुछ अपने स्टोरी बोर्ड में तैयार रखा था। इसलिए शूटिंग शुरू होते ही एक दिन में कम से कम 5 सीन तक पूरे कर लिए गए।

Exit mobile version