Site icon Buziness Bytes Hindi

लड़कियों की बेपर्दगी से बढ़ेगी आवारगी, सपा सांसद के बिगड़े बोल

karnataka-hijab-case-shafiqur-rahman-samajwadi-party-mp

#image_title

एक तरफ जहाँ हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट में मामला और पेचीदा हो गया है क्योंकि सुनवाई करने वाली दो जजों की अलग अलग राय सामने आयी है और मामला CJI के पास पहुँच गया वहीँ इस मामले पर सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एकबार फिर एक विवादित बनाया है. बर्क़ ने कहा कि लड़किया अगर बेपर्दगी करेंगी तो समाज में आवारगी बढ़ेगी। बता दें कि शफीकुर्रहमान बर्क़ उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच शफीकुर्रहमान ने अपने बयान में कहा कि लड़कियों को पर्दे में रहना जरूरी है. अगर वह बेपर्दा होकर घूमेंगी तो समाज में आवारगी बढ़ेगी. बर्क़ ने कहा कि हिजाब पर प्रतिबंध लगने से मुस्लिम समुदाय को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. बता दें कि सपा सांसद पहले भी अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं, बढ़ती आबादी पर एकबार उन्होंने कहा था कि बच्चा पैदा करने का ताल्लुक इंसान से नहीं कुदरत से है. बर्क ने योगी सरकार से कहा था कि प्रदेश की सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से पहले मुसलमानों की शिक्षा का बंदोबस्त करें, क्योंकि जब मुस्लिम कौम शिक्षित होगी तो बढ़ती आबादी की समस्या खुद ब खुद हल हो जाएगी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के स्कूल कालेजों में हिजाब पहनने पर लगी पाबन्दी पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को अलग-अलग राय दी. जस्टिस हेमंत गुप्ता ने जहाँ कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से सहमति जताते हुए फैसले के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज कर दीं वहीँ न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने उन याचिकाओं को कर लिया।

Exit mobile version