Site icon Buziness Bytes Hindi

413 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं करीना कपूर खान


413 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्में पर्दे पर जमकर कमाई करती हैं.यही कारण है कि एक्ट्रेस की कमाई और संपत्ति पति सैफ से किसी मामले में कम नही है.

रिफ्यूजी फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली करीना आज फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेती हैं. बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस में करीना एक हैं. करीना के पास अकेले ही 413 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है. उनके पति सैफ अली खान की संपत्ति इसमें शामिल नहीं है.

आपको बता दें कि 2014 तक करीना के पास 74.47 करोड़ की संपत्ति थी. करीना की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और टूर और रेडियो शो आदि के जरिए होती है. फिलहाल करीना कपूर की कुल संपत्ति लगभग 413 करोड़ रुपये है. जबकि एक्ट्रेस आज की तारीख में सालाना लगभग 73 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं.

करीना कपूर के पास खुद की कमाई के शानदार घर भी हैं. मीडिया रिपोट्स के अनुसार एक्ट्रेस के पास बांद्रा में फॉर्च्यून हाइट्स में 4BHK अपार्टमेंट है. इतना ही नहीं स्विट्जरलैंड के Gstaa में भी एक्ट्रेस के एक घर होने की बात कही जाती है.

करीना कपूर गाड़ियों की शौकीन हैं और उनके पास कई कारें हैं जिनमे एक मर्सिडीज बेंज एस क्लास शामिल है. मर्सिडीज बेंज एस क्लास की कीमत 1.40 करोड़ रुपये है, जबकि ऑडी क्यू 7 है जिसकी कीमत 93 लाख रुपये है, रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी और लेक्सस एलएक्स 470 की कीमत 2.32 करोड़ रुपये है.

Read also: यूं ही नहीं मची राम नाम की लूट…

करीना को आखिरी बार गुड न्यूज फिल्म में देखा गया था. अब वह आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग फिहलाल चल रही है.इसके अलावा एक्ट्रेस पास कई विज्ञापन भी हैं.

Exit mobile version