प्रेग्नेंसी के दिनों में भी योगा कर रही हैं करीना कपूर खान

बॉलीवुडप्रेग्नेंसी के दिनों में भी योगा कर रही हैं करीना कपूर खान

Date:


प्रेग्नेंसी के दिनों में भी योगा कर रही हैं करीना कपूर खान

अभिनेत्री करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। वे अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में अपना पूरा ख्याल रख रही हैं और योगा भी कर रही हैं। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में करीना अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते योगा करती दिख रही हैं।

पिछले साल इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू करने वाली करीना इन दिनों सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म पर छाई हुई हैं। करीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह योगा करती नजर आ रही हैं। करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “थोड़ा सा योग और थोड़ी सी शांति। स्ट्रॉन्ग बनकर शुरुआत करती हूं..”

कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुई हैं। नन्हे मेहमान का स्वागत नए घर में ही होने वाला है। इसी साल मार्च में दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर खान इस साल आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। प्रेग्नेंसी में वो लगातार शूटिंग करती नजर आती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related